You are currently viewing पत्नी से विवाद हुआ तो नशे में धुत व्यक्ति ने अपने पेट में ही चाकू घोपा, अंतड़ियां बाहर आने से काफी खून बहा, हालत गंभीर

पत्नी से विवाद हुआ तो नशे में धुत व्यक्ति ने अपने पेट में ही चाकू घोपा, अंतड़ियां बाहर आने से काफी खून बहा, हालत गंभीर

लुधियाना। लुधियाना की सैनी कालोनी में वीरवार सुबह नशे में धुत एक व्यक्ति का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि व्यक्ति नेे अपने पेट में ही चाकू घोपकर खुदकुशी करने की कोशिश की। चाकू घोपते ही व्यक्ति बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद महिला ने अपने पत्नी को उठाया और उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल दाखिल करवाया।

चाकू लगने से घायल के पेट में से अंतड़ियों के बाहर आने से उसका खून अधिक मात्रा में बह गया हैै। अस्पताल में डाक्टरों ने घायल को तुरंत आपरेशन थिएटर में ले जाकर उसका इलाज करना शुरू किया। फिलहाल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल भरत गोस्वामी (40) की पत्नी बबिता ने बताया कि सुबह उसका पति शराब के नशे में धुत होकर उससे विवाद करने लग गया। बाद मेंं आहत होकर अपने पेट में ही चाकू घोप लिया। पड़ोसियों की सहायता से अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना थाना मोती नगर की पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

dispute with the wife drunken man stabbed a knife in his stomach shed a lot of blood due