You are currently viewing जालंधर में नाबालिग लड़की के साथ गंदा काम, खाली प्लाट में ले जाकर बनाया हवस का शिकार

जालंधर में नाबालिग लड़की के साथ गंदा काम, खाली प्लाट में ले जाकर बनाया हवस का शिकार

जालंधर: आदमपुर में 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म की खबर है। इस घिनौने काम को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

आरोपी ने इस घिनौने काम को उस समय अंजाम दिया जब लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी। मौका देखकर वह बच्ची को खाली प्लॉट में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान रिक्की के रूप में हुई है।

बच्ची के परिजनों ने बताया कि वह घर के बाहर खेल रही थी। काफी देर तक नहीं मिली तो ढूंढ़ना शुरू किया। थोड़ी दूरी पर एक खाली प्लॉट में उसके चीखने की आवाज सुनी। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि बच्ची खून से लथपथ थी। लोगों को देखकर आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।

Dirty work with a minor girl in Jalandhar, a victim of lust made by taking her to an empty plot