देवरिया: यूपी की देवरिया पुलिस ने सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। जहां लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले प्रेमी युवक ने अपनी पार्टनर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात का खुलासा होने के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई। हत्या की वारदात भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली की है। जहां खेत में ढाई महीने पहले एक अज्ञात युवती का शव दो टुकड़ों में बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को बरामद करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी।
पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि मृतक युवती पैना गांव की रहने वाली थी। मृतक युवती का नाम खुशबू सिंह है। उसकी शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद ही उसका तलाक हो गया था। खुशबू सिंह के ही गांव का रहने वाले एक युवक मुन्ना था। ये दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे।
इसी मुन्ना निशाद नाम के युवक के कारण ही खुशबू ने अपने पति से तलाक लिया था। पति से तलाक लेने के बाद खुशबू और मुन्ना लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। दोनों ही गोरखपुर में किराए के मकान में रह थे। इस बीच खुशबू प्रेग्नेंट हो गई। मुन्ना ने अपनी लिव इन रिलेशनशिप पार्टनर को गर्भपात के लिए दबाव बनाया। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। तभी गुस्से में आकर मुन्ना ने अपनी पार्टनर खुशबू की गला दबाकर हत्या कर दी।
युवक ने हत्या के बाद उसके शव को चाकू से दो टुकड़ो में काट दिया। शव को सूटकेस में पैक करने के बाद अपने गांव के तरफ निकल गया। शव को देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में नहर पुल के पास फेंक दिया।
खुशबू सिंह का जहां सामान फेंका गया था। उसी समान में एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का रैपर मिला था। इस रैपर पर गोरखपुर सिटी के एक स्पा सेंटर का पता लिखा था। इस रैपर की मदद से पुलिस उस स्पा सेंटर के पते पर पहुंच गई। पुलिस ने जब इसकी जानकारी स्पा सेंटर के कर्मचारियों से जुटाई तो पता चला कि मृतक खुशब इसी स्पा सेंटर में काम किया करती थी। कर्मचारियों की पूछताछ से पुलिस पार्टनर मुन्ना निशाद तक पहुंच गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
View this post on Instagram
Didn’t agree to abortion…GF was cut into pieces the whole story of the killer BF will send shivers down your spine