You are currently viewing पंजाब में दो सगे भाईयों पर जानलेवा हमला, महिलाओं ने घर का दरवाजा बंद करके बचाई जान; CCTV में घटना कैद- देखें VIDEO

पंजाब में दो सगे भाईयों पर जानलेवा हमला, महिलाओं ने घर का दरवाजा बंद करके बचाई जान; CCTV में घटना कैद- देखें VIDEO

लुधियाना: खन्ना के ललहेड़ी रोड स्थित दशमेश नगर में एक दर्जन से अधिक लोगों ने तेजधार हथियारों से लैस होकर दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावरों को सरेआम तेजधार हथियारों से वार करते हुए देखा जा सकता है।

घटना 17 सितंबर की रात साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है। जसवंत सिंह अपने परिवार के साथ घर के बाहर मौजूद थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने पहले जसवंत सिंह और उनके भाई लखविंदर सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला किया।

देखें VIDEO-

घर में मौजूद महिलाओं ने मुश्किल से दोनों भाइयों को घर के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद भी हमलावरों ने बंद दरवाजे पर तेजधार हथियारों से हमला करते हुए धमकियां देना जारी रखा।

घायल जसवंत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने गुरी, कुलदीप सिंह, गुरी की माता, मनिंदर कौर और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

deadly-attack-on-two-brothers-in-punjab