You are currently viewing राजधानी में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा मामले की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, अब तक 200 लोग हिरासत में- 22 के खिलाफ FIR दर्ज

राजधानी में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा मामले की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, अब तक 200 लोग हिरासत में- 22 के खिलाफ FIR दर्ज

नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने 200 लोगों को हिरासत में भी लिया है, जल्द इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। ट्रैक्टर परेड में घायल पुलिस कर्मियों की संख्या भी बढ़कर 313 हो गई है। अब तक इस मामले में 22 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। माना जा रहा है कि अभी और एफआईआर दर्ज की जाएंगी।

Ak

दिल्‍ली पुलिस ने कहा, किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान कल दिल्ली के लाल किले पर हुई हिंसा के संबंध में FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। दिल्ली पुलिस ने कल की हिंसा को लेकर IPC की धारा 395 (डकैत), 397 (लूट या डकैत, मारने या चोट पहुंचाने की कोशिश), 120 बी (आपराधिक साजिश की सजा) और अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। क्राइम ब्रांच द्वारा जांच की जाएगी।

बता दें कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शनकर रहे किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली की सड़कों पर शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर परेड निकालने का वादा किया था, मगर यह वादा खोखला साबित हुआ। दिल्ली में दिनभर चारों तरफ बवाल और झड़पें होती रहीं। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में ऐसा उत्पात मचेगा, इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। मगर हकीकत तो यही है कि 26 जनवरी को दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसानों ने ऐसा बवाल काटा, जिसकी गूंज काफी समय तक सुनाई देगी।