You are currently viewing CP स्वपन शर्मा का नशा तस्करों पर शिकंजा: कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, साढ़े 10 किलो अफीम और 4 लाख की ड्रग मनी समेत 2 गिरफ्तार

CP स्वपन शर्मा का नशा तस्करों पर शिकंजा: कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, साढ़े 10 किलो अफीम और 4 लाख की ड्रग मनी समेत 2 गिरफ्तार

जालंधर: नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए, पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा की अगुवाई में जालंधर कमिशनरेट पुलिस ने अफीम की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि स्पेशल सेल जालंधर ने एक गुप्त सूचना पर दकोहा गेट जालंधर के पास जाल बिछाया था, तभी उन्हें एक कार आती हुई दिखाई दी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कार कुख्यात ड्रग तस्कर कप्तान सिंह चला रहा है, जो झारखंड से अफीम लाकर जालंधर में बेचता है। सीपी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो कार से 3.5 किलोग्राम अफीम बरामद की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि थाना कैंट जालंधर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को एक अन्य आरोपी मान सिंह का पता चला, जो कप्तान सिंह के साथ ड्रग्स का कारोबार करता था। पुलिस ने मान सिंह को गिरफ्तार कर सात किलो अफीम, 4 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक हुंडई आई-20 बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

CP Swapan Sharma’s crackdown on drug smugglers