You are currently viewing जालंधर में 313 और लुधियाना में 470 नए केस, 27 लोगों की मौत. पढ़ें डिटेल….

जालंधर में 313 और लुधियाना में 470 नए केस, 27 लोगों की मौत. पढ़ें डिटेल….

 

 

जालंधर/लुधियाना: पंजाब में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जिला जालंधर में पिछले 24 घंटे में 313 नए केस सामने आए हैं जिसके बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 9409 हो गई है। इसके अलावा इस जानलेवा वायरस के कारण आज 11 लोगों की मौत भी हो गई है और मरने वालों का आंकड़ा 248 हो गया है। जालंधर में 2699 सक्रिय केस है।

 

 

 

उधर, लुधियाना में रिकॉर्ड कोरोना मरीज सामने आए हैं। जिले में आज कोरोना के 470 नए लोग संक्रमित पाए गए है। जिसके बाद मरीजों का कुल आंकड़ा 13445 तक पहुंच गया है। आज लुधियाना में कोरोना से 16 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 571 तक पहुंच गया है। बता दें कि फिलहाल लुधियाना को कोरोना 2039 एक्टिव मरीज हैं।

 

 

 

? भारत के प्रसिद्ध MD आयुर्वेदा डॉक्टर ने बताया कैसे करें कुछ ही दिनों में शुगर को कंट्रोल – शुगर के मरीज अवश्य देखें VIDEO?