You are currently viewing Corona Update: देश में 7 महीने बाद एक दिन में आए सबसे कम केस, इतने लोगों ने गंवाई जान

Corona Update: देश में 7 महीने बाद एक दिन में आए सबसे कम केस, इतने लोगों ने गंवाई जान

नई दिल्ली : देश में बीते सात महीने से अधिक समय में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे कम 10,064 नए मामले सामने आए जिसके साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,05,81,837 पर पहुंच गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार को संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,02,28,753 हो गई।

मंत्रालय द्वारा जारी सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 137 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,52,556 पर पहुंच गई। संक्रमण से एक दिन में मरने वालों की संख्या भी बीते करीब आठ महीने में सबसे कम है। इसमें बताया गया कि संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है और यह 1,02,28,753 है। 

इसके साथ ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर 96.66 फीसदी हो गई है। वहीं, संक्रमण से मृत्यु दर 1.44 फीसदी है। देश में कोविड-19 का इलाज करा रहे लोगों की संख्या तीन लाख से कम बनी हुई है। वर्तमान में 2,00,528 संक्रमितों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.90 फीसदी है।