You are currently viewing जालंधर में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, आज इतने केस आए सामने, ठीक होने वाले लोगों की संख्या हुई 19410

जालंधर में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, आज इतने केस आए सामने, ठीक होने वाले लोगों की संख्या हुई 19410

जालंधर: पंजाब के जालंधर में 28 लोगों में कोरोना वायरस (कोविड-19) की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 20311 हो गई है। जबकि 30 रोगियों को स्वस्थ होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे ठीक होने वालों की संख्या 19410 गई है। 

सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार कोरोना संक्रमण से 654 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक जिले में 519577 लोगों के नमूने जांच के लिए गए थे जिनमें से 478243 की रिपोर्ट नकारात्मक आई है।