You are currently viewing कोरोना का कहरः पंजाब के बाद चंडीगढ़ में भी लगा नाइट कर्फ्यू, रात 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगी पाबंदी

कोरोना का कहरः पंजाब के बाद चंडीगढ़ में भी लगा नाइट कर्फ्यू, रात 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगी पाबंदी

चंडीगढ़ः पंजाब के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया है। रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को इससे छूट मिलेगी। प्रशासन वीकेंड लॉकडाउन लगाने पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है।

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंगलवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रशासक ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बेहद चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से कोरोना के दैनिक मामलों में बहुत तेजी आई है।

Corona havoc: Night curfew imposed in Chandigarh after Punjab, ban will be from 10 to 5 in the night