You are currently viewing पंजाब में कोरोना बेलगाम, लुधियाना में 363 और जालंधर में करीब 250 नए Positive केस, 15 लोगों की मौत

पंजाब में कोरोना बेलगाम, लुधियाना में 363 और जालंधर में करीब 250 नए Positive केस, 15 लोगों की मौत

 

 

जालंधर/लुधियाना: पंजाब में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। आज जालंधर में कोरोना के 248 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि इस महामारी से आज 4 लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिव मिले मरीजों में पंजाब नेशनल बैंक करतारपुर ब्रांच के कुछ कर्मी, हेल्थ वर्कर, डॉक्टर तथा एल्डिको ग्रीन के एक परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। जिले में आज चार लोगों की मौत के साथ अब जालंधर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 256 हो गई है और कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 9800 के पार चला गया है।

 

 

 

वहीं लुधियाना में कोरोना से हाल बेहाल है। सिविल सर्जन डा. राजेश बगगा के अनुसार लुधियाना में कोरोना के 363 नए पॉजीटिव सामने आए है। इसमें 324 जिला लुधियाना व 39 मरीज दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित है। लुधियाना के मरीजों में 11 हेल्थ केयर कर्मी, तीन गर्भवती महिलाएं व दो अंडर ट्रायल भी शामिल है। इससे अब तक जिला लुधियाना का पॉजीटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 14184 हो गया है। इसमें 11738 मरीज ठीक हो चुके है।

 

 

आज लुधियाना में 11 और मरीजों ने दम तोड़ दिया जोकि सभी जिला लुधियाना के गुरू अर्जुन देव नगर, धांधरा रोड, गंव इराक समराला, किचलू नगर, बीआरएस नगर, ढंडारी कलां, अर्बन एस्टेट दुगरी, बस्ती जोधेवाल, दुर्गापुरी, काकोवाल रोड पिंक सिटी, बस्ती जोधेवाल से संबंधित है। इस तरह अब तक जिले में मौतों का आंकड़ा 588 हो गया है।

 

 

100% आयुर्वेदिक इस प्रोडक्ट से 2 महीने में कम हुआ 15 kg भार – देखें Video

✅ No Side Effects
♦️भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा ◆ Certified ◆

? Slim हो चुकी लड़की की मोटेपन की तस्वीरें देखकर चोंक जाएंगे आप