You are currently viewing पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस की धूम, BJP को मायूसी, जानें कहां से कौन आगे-कौन पीछे

पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस की धूम, BJP को मायूसी, जानें कहां से कौन आगे-कौन पीछे

चंडीगढ़ : फाजिल्का में कांग्रेस को 19 पर जीत, फाजिल्का में कांग्रेस ने 19 सीटें जीतीं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को 4 वार्ड में जीत मिली है। आम आदमी पार्टी को दो में ही संतोष करना पड़ा।

करतारपुर में निर्दलीयों की रिकॉर्ड जीत
करतारपुर नगर निगम के नतीजे:
कांग्रेस- 06
अकाली- 0
बीजेपी- 0
आप- 0
निर्दलीय- 9

Ak

होशियारपुर में कांग्रेस की बड़ी जीत
होशियारपुर नगर निगम चुनाव के नतीजों में भी कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है। होशियारपुर के 50 वार्ड में से कांग्रेस ने 31 में जीत दर्ज की है। वहीं, शिरोमणी अकाली दल और बसपा को एक भी सीट हाथ नहीं लगी है। हालांकि, भाजपा चार सीटें जीतने में कामयाब रही है और आम आदमी पार्टी के खाते में दो सीटें गई हैं।

मोगा में भी कांग्रेस की धूम, शिअद ने भी किया कमाल
मोगा की 50 सीटों पर कांग्रेस ने 20 पर बाजी मारी है। वहीं, शिअद 15 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही है। इसके अलावा, 10 वार्ड पर निर्दलीयों का कब्जा रहा है। आम आदमी पार्टी के खाते में चार सीटें तो भाजपा के खाते में एक सीट गई है।

अबोहर में कांग्रेस ने 49 सीटें जीतीं
अबोहर की 50 सीटों में से कांग्रेस ने 49 पर जीत दर्ज की। शिअद के खाते में गई एक सीट।

बधनी कलां में भी कांग्रेस ने किया कमाल
मोगा: बधनी कलां नगर निगम के नतीजों में भी कांग्रेस ने बाजी मारी है। कांग्रेस ने जहां 9 सीटें जीती हैं, वहीं शिअद ने 1 और आम आदमी पार्टी ने 3 सीटें जीती हैं।

मोगा नगर निगम में कांग्रेस की चांदी
अब तक मोगा नगर निगम की 16 सीटों के नतीजों का ऐलान हो चुका है। नतीजों के मुताबिक, कांग्रेस 8 सीटें, शिअद 4, आम आदमी पार्टी 2, भाजपा और निर्दलीय के खाते में एक-एक सीटें गई हैं।

शिअद उम्मीदवार ने मजिठा से जीत दर्ज की।
शिअद उम्मीदवार ने मजिठा से जीत दर्ज की।

जीरकपुर में कांग्रेस ने जीतीं 4 सीटें
पंजाब निकाय चुनाव के नतीजे आने अब शुरू हो गए हैं। जीरकपुर में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने चार सीटें जीत ली हैं।

मतृसर नगर निगम के वार्ड संख्या 37 से कांग्रेस की जीत
कांग्रेस कैंडिडेट गगनदीप सिंह अमतृसर नगर निगम के वार्ड संख्या 37 से विजयी हुए।