You are currently viewing Punjab Roadways Strike : हड़ताल के दौरान ड्यूटी दे रहे कंंडक्टर पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, गद्दार कह चूड़ियां और चुनरी पहनाई

Punjab Roadways Strike : हड़ताल के दौरान ड्यूटी दे रहे कंंडक्टर पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, गद्दार कह चूड़ियां और चुनरी पहनाई

मोगा। पंजाब रो़डवेज और पनबस कर्मचारियों की हड़ताल पिछले एक सप्ताह से जारी है। पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कर्मचारियों का गुस्सा भी लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को हड़ताल के दौरान ड्यूटी देने वाले एक कंडक्टर पर हड़ताली कर्मचारियों का गुस्सा फूट गया। मोगा में हड़ताली कर्मचारियों ने पीआरटीसी के फरीदकोट डिपो पर कार्यरत एक कंडक्टर को मोगा बस स्टैंड पर घेर लिया। इस दौरान यूनियन ने उसे गद्दार कहते हुए हाथ में चूड़ियां व सिर पर चुन्नी पहना दी। इसके साथ ही यूनियन के सदस्यों ने ‘गद्दार लोग मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए।

कर्मचारियों का कहना है कि कंडक्टर कॉन्ट्रैक्ट पर है। पूरे पंजाब में पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी का कोई कर्मचारी काम नहीं कर रहा। इसके बावजूद कंडक्टर ने यूनियन से अलग होकर बगावत की है।

conductor doing duty in moga traitor wearing bangles and sardines on his head