चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट में फेरबदल के साथ ही अपने OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) ओंकार सिंह को पद से हटा दिया है। इस फैसले का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
ओंकार सिंह का पद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि वे मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी कार्यों का संचालन करते हैं और आवश्यक मुद्दों पर मुख्यमंत्री को सलाह भी देते हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी 31 अगस्त 2022 को सौंपी गई थी।
ओंकार सिंह संगरूर के निवासी हैं और उन्हें CM भगवंत मान का करीबी माना जाता है। वे पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
View this post on Instagram
cm-mann-removed-his-osd-from-the-post-a-big-decision-after-the-reshuffle-in-punjab-cabinet-send-feedback