You are currently viewing चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर असंतुलित होकर गिर गए CM भगवंत मान, सिक्योरिटी स्टाफ ने संभाला; दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर असंतुलित होकर गिर गए CM भगवंत मान, सिक्योरिटी स्टाफ ने संभाला; दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर विमान से उतरते समय असंतुलित होकर गिर गए थे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि एयरपोर्ट पर उतरते ही भगवंत मान ने अपना संतुलन खो दिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा स्टाफ ने उन्हें संभाला और कुछ समय के लिए एक कुर्सी पर बैठाया।

इसके बाद, उन्हें मुख्यमंत्री आवास ले जाया गया, जहां उन्हें ड्रिप लगाई गई। अंततः, उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल भेजा गया। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टर फिलहाल उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई जानकारी साझा करने से मना कर रहे हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

 

CM Bhagwant Mann lost his balance and fell at Chandigarh airport security staff took care of him; admitted to Apollo Hospital in Delhi