जालंधरः शहर के बशीरपुरा नजदीक झांसी कालोनी में चाईना डोर से पतंग उड़ा रहे दो बच्चे हाई वोलटेज तार के करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। फिलहाल बच्चों की पहचान नहीं हो सकी है। जिनमें से एक का इलाज सिविल अस्पताल में करवाया जा रहा है। डॉक्टरो ने उसकी हालत को नाजुक बताई, जिसके बाद परिवार वाले उसे डीमसी ले गए।
