– जालंधर मे बदलाव कर लोग भाजपा को मौका देने जा रहे: अरविंद खन्ना
जालंधर: भारतीय जनता पार्टी जालंधर वेस्ट में इस बार पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ कर लोकसभा उपचुनाव में विरोधियों को चारों खाने चित्त करेगी। भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री अरूण संधल ने कहा कि पूरा भगत समाज वेस्ट विधानसभा में भाजपा का कमल खिलाने को तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा जालंधर वेस्ट में लोकसभा उप-चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और जालंधर लोकसभा सीट जीतकर इस बार भाजपा इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि जालंधर में होने वाले लोक सभा उप-चुनाव के लिए वेस्ट हल्के से सभी भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर वासियों ने कांग्रेस के सांसद कई बार देखे हैं इस बार भाजपा का सांसद बना कर जालंधर वासियों को फर्क साफ दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि जालंधर के विकास के लिए यहां का सांसद भाजपा का होना चाहिए आज जालंधर में भाजपा सांसद नहीं है फिर भी केंद्र सरकार ने जालंधर शहर के लिए करोड़ों रुपए की ग्रांट भेजी।
उन्होंने कहा कि जालंधर वासियों को यह सोचना चाहिए कि अगर जालंधर में भाजपा का सांसद बना तो जालंधर में सुविधाओं की लाइन लग जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आज पूरे देश में जरूरतमंद लोगों के घर बना रही है और पंजाब में आम आदमी की सरकार लोगों से उनके घर छीन रही हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार ने हमारी पंजाब की सभी बहनों को इस सरकार ने 1000 रुपए का लालच देकर ठगा है आज प्रदेश की सभी महिलाएं अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही हैं। पूर्व एमएलए अरविंद खन्ना ने कहा कि इस बार। जालंधर मे बदलाव कर लोग भाजपा को मौका देने जा रहे।
उन्होंने कहा कि जालंधर वेस्ट के लोगों ने इस बार भाजपा के लिये वेस्ट करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि अगर जालंधर में भाजपा का सांसद बना तो जालंधर वासियों को केंद्र सरकार की ओर से चल रही सभी जन कल्याणकारी और जन हितैषी योजनाएं जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं उसको अंतिम घर तक भारतीय जनता पार्टी पहुंचाएगी यह हमारा आपसे वायदा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए पिछली कांग्रेस की सरकार के राज में करोड़ों रुपया भेजा उसे पिछली प्रदेश की सरकारों ने भ्रष्टाचार में उड़ा दिया इसकी जांच भी भाजपा का सांसद बनने पर जरूर करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टर, माफिया और आतंकवादी ताकतें अपना पूरा जोर दिखा रही है। उन्होंने कहा कि अपराधी लुटेरे और गैंगस्टर आज बेखौफ होकर प्रदेश में अराजकता फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कि सरकार के राज में आज पूरे पंजाब में अपराध अपने चरम पर पहुंच चुका है।
उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने पंजाब की वर्तमान सरकार के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पंजाब से चलता करने का मन बना लिया है, जिसकी शुरुआत जालंधर लोकसभा के उपचुनावों से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य पंजाब में अमन-शांति कायम रखना है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोग भाजपा को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं और पंजाब में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए तैयार हैं।
By breaking all previous records, BJP will try to eat all four opponents, Arun Sandhal said – the entire Bhagat Samaj is ready to feed lotus in the West Assembly