You are currently viewing प्रोफेशनल पायलट बनकर गुंजन अरोड़ा ने रौशन किया जालंधर का नाम, मोहिंदर भगत ने उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

प्रोफेशनल पायलट बनकर गुंजन अरोड़ा ने रौशन किया जालंधर का नाम, मोहिंदर भगत ने उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

जालंधरः जालंधर की बेटी गुंजन अरोड़ा ने पायलट बनकर शहर का नाम रौशन कर दिया है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने आज गुंजन को इस बड़ी उपलब्धि पर फूलों का गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दी। मोहिंदर भगत ने कहा कि गुंजन ने पायलट बनकर जालंधर शहर का सम्मान बढाया है। आज के युग में लड़के और लड़की में कोई अंतर नहीं है, लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है, ऐसा गुंजन ने साबित कर दिया है। उन्होंने गुंजन को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

जालंधर के बस्ती गुजा की रहने वाली गुंजन अरोड़ा ने अपने परिवार का नाम रोशन करते हुए जालंधर की पहली महिला प्रोफेशनल पायलट बन गईं हैं। गुंजन ने जालंधर में प्लस टू की पढ़ाई करके पटियाला से बीटेक करके सिर्फ नौकरी करने की ओर ध्यान दिया। अब गुंजन इंडिगो कंपनी में नौकरी कर रही है। गुंजन को बचपन से ही कुछ अलग करने के शौक ने उसे इंजीनियर बनने के बाद पायलट बना दिया। बेटी के पायलट बनने के बाद परिवार का सर ऊंचा हो गया है और परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर पिता चंद्र अरोड़ा, माता प्रोफेसर बीना अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष अमित लुधरा,सौरभ सेठ, इंदर किशन चुघ,रमेश महाजन,दविन्दर अरोड़ा,धीरज हुरिया उपस्थित थे।