You are currently viewing मौत का तांडव : जनाजा लेकर जा रहे लोगों पर बरसाईं गोलियां, 8 की मौके पर मौत, 15 लोग घायल

मौत का तांडव : जनाजा लेकर जा रहे लोगों पर बरसाईं गोलियां, 8 की मौके पर मौत, 15 लोग घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत में मौत का तांडव हुआ है। यहां जमीनी विवादों के चलते हुए झगड़े में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए है। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार खैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत के लोवर डीर जिले में दो गुटों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुट एक दूसरे की जान लेने को उतारू हो गए। गुरुवार को जब एक गुट किसी का जनाजा लेकर जा रहा था। तभी हथियारों से लैस होकर दूसरा ग्रुप वहां पहुंच गया। इस दौरा दोनों के बीच जमीन विवाद को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस हिंसा में बदल गई और दोनों के एक दूसरे पर फायरिंग कर दी।।

इस गोलीबारी में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें दस लोगों की हालत गंभीर है।

bullets fired on people taking funeral 8 died on the spot 15 injured