लुधियाना: लुधियाना में ताजपुर रोड पर धर्म कांटा के पास एक नाले में आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। शव की हालत इतनी खराब थी कि मृतक का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था और उसकी आंतें बाहर निकल आई थीं। राहगीरों ने शव को देखकर शोर मचाया और तुरंत पुलिस चौकी ताजपुर को सूचना दी।
पुलिस ने मछुआरों और गोताखोरों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला। शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान है कि व्यक्ति की मौत 4 या 5 दिन पहले हुई होगी। ताजपुर चौकी प्रभारी जनक राज ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
पुलिस का कहना है कि शव संभवतः कहीं से बहकर आया है और इसे करीब 5 से 7 दिन पुराना माना जा रहा है। शव के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी और स्थानीय थानों को सूचित किया जाएगा ताकि मृतक की पहचान की जा सके। शव पर किसी प्रकार का पहचान पत्र नहीं मिला है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखा गया है।
body-of-a-person-found-in-a-drain-in-ludhiana-intestines-had-come-out-death-suspected-to-have-occurred-4-to-5-days-ago