You are currently viewing भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जालंधर लोकसभा हल्के के पदाधिकारियों और मंडलो के साथ की संगठनात्मक बैठक

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जालंधर लोकसभा हल्के के पदाधिकारियों और मंडलो के साथ की संगठनात्मक बैठक

-मोदी सरकार ने सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण योजनाओ में किया इतिहास कायम: सुनील जाखड़

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने जालंधर लोकसभा हल्के में अपने पहले प्रवास में जालंधर लोकसभा हल्के के पदाधिकारियों और मंडलो के साथ की संगठनात्मक बैठक कर विस्तारपूर्वक चर्चा की।इस अवसर पर उन्होंने ज़िले के पदाधिकारियों और मंडलो पदाधिकारियों के साथ बैठक की।इस अवसर पर उन्होंने पिछले दिनों भाजपा जॉइन करने वालों से भी बैठक की। इस अवसर पर संगठन मंत्री श्रीनिवासलू,प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता और राजेश बाघा, पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर,ज़िला प्रभारी पुष्पिंदर सिंगल,प्रदेश सचिव अनिल सच्चर,पूर्व सीपीएस के ड़ी भंडारी,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़,ज़िला देहाती अध्यक्ष रंजीत पवार और पंकज ढींगरा, लोकसभा के उम्मीदवार रहे इंदर इक़बाल सिंह अटवाल आदि उपस्थित हुए।

सुनील जाखड़ ने सभी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि आज हम सभी को एकजुट होकर पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की ज़रूरत है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन का आधार है तथा बूथ से लेकर मंडल तक हमें पार्टी की नींव को मज़बूत करने के लिये सभी को साथ लेकर चलना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह बदल दिया है।उन्होंने कहा कि सभी को जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति पर ज़ोर देना चाहिए।सुनील जाखड़ ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण योजनाओ को मुख्य रखते हुए देशहित में कई इतिहास कायम किये है।उन्होंने सभी से 2024 लोकसभा चुनावों संबंधी विचार-विमर्श करके आगे के लिये सुझाव भी लिये।उन्होंने कहा कि आज हमने यहाँ इस अवसर पर विजय होने का संकल्प लेना है,वही जालंधर शहर और देहात के जो काम छूट गए हैं, उसे पूरा करने का संकल्प भी लेना है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री राजेश कपूर,अशोक सरीन हिकी, अमरजीत सिंह गोल्डी, ज़िला उपाध्यक्ष मनीष विज, वरुण कम्बोज, दविंदर भारद्वाज, गुरिंदर सिंह लांबा, भूपिंदर कुमार, दर्शन भगत, अश्वनी भंडारी, ज़िला सचिव अमित भाटिया, अजय चोपड़ा ,अनु शर्मा, मीनू शर्मा, जिला ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी, योगेश मल्होत्रा, प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा, ज़िला मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार,वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र धीर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनू शर्मा, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह बादल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद कुमार कश्यप,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों सन्नी शर्मा और पी एस आहलूवालिया,ज़िला कार्यकारिणी सदस्य राजीव ढींगरा और भगवंत प्रभाकर,पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी,रमेश शर्मा,विनोद शर्मा,आशीष चोपडा,राजिंदर सिंह पप्पी,विनय सभरवाल,अनुपम शर्मा,सोनू हंस,सूर्या मिश्रा,हिमांशु शर्मा,विपन कुमार,मानवाधिकार प्रदेश सहसयोजक आरती राजपूत,वरिष्ठ भाजपा नेता नरिंदर पाल सिंह ढिल्लों और मनोज अग्रवाल,डॉ मुकेश वालिया, गौरव मेहता,सकूल महाजन,अमरजीत सिंह अमरी,विपन सभरवाल,शेफ्फी चावला,आदित्य पटारा,मनीष धीर,परामजोत कौर,जमुना टी, दविंदर सिंह,अमित विज, विशाल धीर,दिनेश कुमार,परमजीत पम्मा,प्रिंस स्याल,गुलशन नैयर, अरुण आनंन्द,कृष्ण कुमार,मनमीत सिंह विक्की,निधि तिवाड़ी,मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार,कुलवंत शर्मा,आशीष सहगल,शिव दर्शन अब्बी,राजेश मल्होत्रा,कुलवंत शर्मा,अमृतपाल सिंह संघा,मनीष बल,गौरव जोशी,टीटू कपानिया,कुणाल शर्मा,आदि उपस्थित थे।

BJP state president held an organizational meeting with office bearers and mandals of Jalandhar Lok Sabha constituency