– जालंधर के रूके हुए विकास की रफ्तार को भाजपा ही करेगी पूरा: मनोरंजन कालिया
– भाजपा जालंधर का उपचुनाव जीत कर बनायेगी इतिहास: इंदर इक़बाल सिंह अटवाल
– लोकसभा बाई इलेक्शन में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी: संदीप कुमार
जालंधर: भारतीय जनता पार्टी मंडल 6 के अध्यक्ष संदीप कुमार की अध्यक्षता और सेंट्रल हल्का इंचार्ज पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया की अगुवाई में लोकसभा उप चुनावों को लेकर बैठक का आयोजन एकता नगर में किया गया।इसमें विशेष रुप से जालंधर लोकसभा सीट के लिये भाजपा उम्मीदवार इंदर इक़बाल सिंह अटवाल उपस्थित हुए। इस बैठक को सफल बनाने में नरिंदर कुमार और अशोक कुमार ने विशेष योगदान दिया।
इस अवसर पर मनोरंजन कालिया ने कहा कि भाजपा के निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ताओं की मेहनत इस बार लोक सभा उप चुनाव में पार्टी को विजयी बनायेगी।उन्होंने कहा कि जालंधर के रूके हुए विकास की रफ्तार को भाजपा ही पूरा करेगी।उन्होंने कहा कि लोकसभा उप चुनावों में मोदी सरकार की विकासशील नीतियोँ को आम लोगों तक पहुँचाने का कार्य हमारा कार्यकर्ता करेगा।उन्होंने कहा कि जलांधर के लोगों ने इस बार भाजपा को जिताने का मन बना लिया है।इंदर इक़बाल सिंह अटवाल ने कहा कि किसी भी सगठंन को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता ही आधार होता है और हमारा कार्यकर्ता पार्टी के प्रति पूरा समर्पित है।उन्होंने कहा कि इस लोकसभा उप चुनावों में जीत का श्रेय हमारे मेहनती कार्यकर्ताओं को जायेगा जो दिन रात पार्टी के लिए मेहनत कर रहे है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का किसी से कोई मुकाबला नही है तथा इस बार यह सीट जीत कर पार्टी इतिहास बनायेगी।संदीप कुमार ने कहा कि लोकसभा उप चुनावों में भाजपा की जीत तय है।उन्होंने कहा कि लोकसभा के बाई इलेक्शन में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।
इस अवसर पर सेंट्रल हल्का व जिला महिला मोर्चा प्रभारी भगवंत प्रभाकर, मंडल महामंत्री गौरव मेहता और राम लुभाया, ज़िला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनू शर्मा,ज़िला आईटी सेल अध्यक्ष दीपाली बागड़िया,रजनीश कपही आईटी सेल,वरिंदर बिट्टा,अशोक कुमार,नरेंद्र कुमार,ज़िला युवा मोर्चा मीडिया इंचार्ज सकुल महाजन,एच एस बेदी,गुरप्रीत सिंह,हरीश कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
BJP organizes meeting regarding Lok Sabha by-elections in Ekta Nagar of Central constituency