You are currently viewing भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, मिथुन व सिंधिया को मिली जगह, वरूण और मेनका गांधी को दिखाया बाहर का रास्ता

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, मिथुन व सिंधिया को मिली जगह, वरूण और मेनका गांधी को दिखाया बाहर का रास्ता

नई दिल्ली (PLN-Punjab Live News) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री और दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 80 नियमित सदस्यों के अलावा, कार्यकारिणी में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी होंगे।

वहीं, पिछले काफी समय से सरकार की नीतियों के खिलाफ बयानबाजी करने वाले वरुण गांधी को खामियाजा भुगतना पड़ा और उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया गया। इसके अलावा मेनका गांधी को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया है।

वहीं, डेढ़ साल पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया और बंगाल चुनाव से ठीक पहले पार्टी ज्वाइन करने वाले मिथुन चक्रवर्ती को भी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है।इसके अलावा लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, पीयूष गोयल व अन्य कई दिग्गज नेताओं को भी शामिल किया गया है।

 

BJP new national executive announced Mithun and Scindia got the place Varun and Maneka were shown the way out