You are currently viewing जालंधर में आज बड़ी रैली करेंगे BJP सांसद व भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी, हजारों की तादाद में उमड़ेगी यूपी-बिहार के लोगों की भीड़, सुशील रिंकू को मिलेगा बड़ा फायदा

जालंधर में आज बड़ी रैली करेंगे BJP सांसद व भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी, हजारों की तादाद में उमड़ेगी यूपी-बिहार के लोगों की भीड़, सुशील रिंकू को मिलेगा बड़ा फायदा

जालंधर: जालंधर में भाजपा द्वारा स्टार कंपेनरों की आमद जारी है। इसी के चलते आज जालंधर के बस्ती बाबा खेल के राज नगर में भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी पहुंच रहे हैं।

जानकारी देते हुए भाजपा नेता गुरजीत सिंह घुमन्न ने बताया कि सुशील रिंकू के पक्ष में प्रचार करने के लिए मनोज तिवारी रात 8:00 बजे बस्ती बाबा खेल के राज नगर में एक बड़ी रैली को संबोधन करेंगे।

इस रैली में हजारों की तादाद में प्रवासी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। जानकार बताते हैं भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी के जालंधर दौरे के बाद सुशील रिंकू के पक्ष में प्रवासी वोट बैंक में भारी उछाल आ सकता है।

जानकारी के अनुसार अभी और कई भोजपुरी स्टार और UP के CM योगी आदित्यनाथ भी रिंकू के पक्ष में प्रचार करने जालंधर पहुंच सकते हैं।

BJP MP and Bhojpuri film star Manoj Tiwari will hold a big rally in Jalandhar today