जालंधर: जालंधर वेस्ट में जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही है। इसी कड़ी के तहत जालंधर वेस्ट में भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया और भाजपा मंडल नंबर 11 के अध्यक्ष गौरव जोशी साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। खुद सीएम मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।
इस समय आम आदमी पार्टी को हर रोज मजबूती मिल रही है और भाजपा धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। बता दें पहले कमलजीत भाटिया आम आदमी पार्टी में ही थे लेकिन चुनाव से कुछ दिन पहले ही भाजपा से हाथ मिला लिया था। कमलजीत सिंह भाटिया लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में 15 नेताओं के साथ शामिल हुए थे। अब वह फिर से आप में शामिल हो गए है।
उधर, आप का दामन थामने के बाद गौरव जोशी ने बताया कि अब वह अपने इलाके में आम आदमी पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करेगें और जालंधर वेस्ट के उम्मीदवार मोहिंदर भगत को भारी वोटों से जिताने के लिए काम करेगें। गौरव जोशी ने कहा कि वह पिछले 15 साल से भाजपा में एक्टिव रहे लेकिन अब भाजपा में कार्यकर्ता की अनदेखी के कारण उन्होंने भाजपा को छोड़ दिया।
BJP gets double blow in Jalandhar West