जालंधर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कड़ी कार्रवाई करते हुए 12 नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।
भाजपा के पंजाब प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, राष्ट्रीय सचिव व विधायक नरेंद्र रैना, जो सह-प्रभारी भी हैं, और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में जालंधर भाजपा की कोर कमेटी में यह फैसला लिया गया।
बैठक के बाद पार्टी ने बताया कि इन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 6 वर्षों के लिए भाजपा से निष्कासित किया गया है। यह निर्णय आगामी चुनावों और पार्टी के भीतर अनुशासन बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BJP ने AAP मंत्री के पिता पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल सहित 12 नेताओं को निष्कासित किया है उनकी सूची इस प्रकार है-
1. भगत चुन्नी लाल (पूर्व कैबिनेट मंत्री, पंजाब सरकार)
2. अर्जुन तेहन
3. अनुपम शर्मा
4. सुखदेव सोनू
5. हतिंदर तलवार
6. हसन सोनी
7. दिनेश दुआ (सनी दुआ)
8.सुभाष ढल
9. अजय चोपड़ा
10. प्रदीप वासुदेवा
11. गुरविंदर सिंह लांबा
12. बलविंदर कुमार
View this post on Instagram
BJP expelled these 12 leaders of Jalandhar including former minister Bhagat Chunni Lal