You are currently viewing भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल : 5 राज्यों में चुनाव प्रभारियों का किया ऐलान, इस केंद्रीय मंत्री को मिला पंजाब का जिम्मा

भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल : 5 राज्यों में चुनाव प्रभारियों का किया ऐलान, इस केंद्रीय मंत्री को मिला पंजाब का जिम्मा

नई दिल्ली: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। भाजपा ने पांचों राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर के चुनाव प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को गोवा और भूपेन्द्र यादव को मणिपुर का प्रभार सौंपा गया है।

बीजेपी ने यूपी में अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदजाले, कैप्टन अभिमनयु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। पंजाब में शेखावत के साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा भी होंगे। उत्तराखंड के लिए लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को सह-प्रभारी बनाया है।

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। आपको बता दें कि 2017 में बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड में जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस ने पंजाब और मणिपुर में सरकार बनाई थी। पंजाब में तीन नए कृषि कानूनों के चलते राज्य में बीजेपी को विरोध झेलना पड़ा रहा है।

BJP announces election in-charges in 5 states Punjab’s responsibility to Shekhawat