जंडियाला गुरु: लोकसभा हलका खडूर साहिब से शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी बीबी जागीर कौर के पक्ष में शिअद के राष्ट्रीय जत्थेबंधक सचिव कुलदीप सिंह औलख द्वारा विशाल चुनाव रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में इलाके के लोगों द्वारा शिरकत की गई। इस मौके पर शिअद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, पूर्व संसदीय सचिव मनजीत सिंह मन्ना, हरमीत सिंह संधू के अलावा हलका खडूर साहिब के इंचार्ज अलविंदरपाल सिंह पखोके, एस.जी.पी.सी. के महासचिव गुरबचन सिंह करमूवाला और शिअद प्रत्याशी बीबी जगीर कौर विशेष रूप से मौजूद थे।
इस मौके पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने शिअद (टकसाली) के अध्यक्ष रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा पर तीखे शब्दी हमले किए और कहा कि ब्रह्मपुरा को पार्टी ने हमेशा ही बनता मान-सम्मान दिया था और सबसे अधिक चैयरमैनियों तथा अन्य पद भी ब्रह्मपुरा ने ही अपने परिवार के लोगों को दिलाए थे। उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुरा हमेशा ही शिअद को अपनी मां पार्टी बताते थे, लेकिन अब पुत्र मोह में आकर अपनी ही मां पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखे हमले करते कहा कि कांग्रेस सिखों की दुश्मन जमात है, जिसके द्वारा टैंकों, तोपों से श्री हरमंदिर साहिब पर हमला करके ढह ढेरा किया, वहीं दिल्ली में सिख विरोधी दंगों दौरान हजारों सिखों को मौत के घाट उतारा गया।
इस मौके पर बाकी नेताओं द्वारा भी कांग्रेस समेत बाकी पार्टियों पर तीखे हमले किए गए। बीबी जगीर कौर द्वारा पार्टी की नीतियों से अवगत करवाते हुए अपने लिए लोगों से वोट मांगे और उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि यदि उनको पार्लियामैंट में भेजते है तो वह हलके की आवाज पार्लियामैंट में बुलंद करेगी। इस मौके पर शिअद के राष्ट्रीय जत्थेबंधक सचिव कुलदीप सिंह औलख की समूची टीम द्वारा आए हुए नेताओं को सिरोपे देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पार्टी के जत्थेबंधक सचिव कुलदीप सिंह औलख ने कहा कि पार्टी हलके में बड़े फर्क से जीत प्राप्त करेगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मनजिंदर सिंह सिद्धू पर भी सियासी हमला बोलते कहा कि जो इंसान बेटियों-बहनों की इज्जत से खिलवाड़ करता है और जीतने के बाद वह क्या करेगा। इस संबंधी लोगों को खुद फैसला करना चाहिए।