You are currently viewing बिहार में चला मोदी और नीतीश का जादू. NDA को मिला पूर्ण बहुमत. 19 सीटों पर सिमटी कांग्रेस. मोहिंदर भगत बोले अब पंजाब में खिलेगा कमल

बिहार में चला मोदी और नीतीश का जादू. NDA को मिला पूर्ण बहुमत. 19 सीटों पर सिमटी कांग्रेस. मोहिंदर भगत बोले अब पंजाब में खिलेगा कमल

बिहार ( PLN) बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों के नतीजे  सामने आ गए हैं। देर रात तक चली मतणगना के बाद आखिर यह साफ हो गया कि बिहार की जनता ने जनादेश NDA को दिया है!

 

अब तक जीती हुई घोषित सीटों में से एनडीए को 125, महागठबंधन को 110 और एआईएमआईएम 5, बसपा 1 व LJP 1 और 1 सीट पर आज़ाद उम्मीदवार को जीत हासिल हुई हैं। राहुल गांधी के आक्रामक प्रचार अभियान के बावजूद कांग्रेस पार्टी 19 सीटें ही जीत पाई.

 

 इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार की जनता और  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है।

 

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय नारायण चौधरी को हराया। इस चुनाव में कई दिग्गज चुनाव हार गए हैं। लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय परसा से चुनाव हार गए हैं।

 

वे जेडीयू के टिकट पर चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे थे। वहीं नीतीश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा भी मुजफ्फरपुर से चुनाव हार गए हैं।

भाजपा के पंजाब प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने कहा कि विरोधी दल हर चुनाव में पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ जमकर झूठा प्रचार करते है। लेकिन देश की जनता बहुत समझदार है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में 2022 में विधानसभा चुनावो में कमल खिलेगा और पंजाब से अकालीदल आप और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।