You are currently viewing पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका, इस मशहूर गायक ने दुनिया को कहा अलविदा

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका, इस मशहूर गायक ने दुनिया को कहा अलविदा

चंडीगढ़: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। चार दशकों से गायकी की दुनिया में राज करने वाले मशहूर गीतकार चतर सिंह परवाना का आज निधन हो गया। गीतकार चतर सिंह परवाना ने आज सुबह सात बजे इस संसार को अलविदा कह दिया। इस बात की पुष्टि गुरमीत सिंह सेखे (बडूँदी) तूंबी मेकर और मास्टर बलतेज सिंह सरां (पखोवाल) ने परिवारिक सूत्रों के अनुसार की है।

मिली जानकारी के अनुसार, वे इस समय अपनी बेटी और दामाद के घर में रह रहे थे। चतर सिंह परवाना ने लगभग 1000 गाने लिखे हैं। उन्होंने सिर्फ पंजाबी ही नहीं बल्कि हिंदी के भी कई गाने लिखे हैं। वह मशहूर फनकार होने के बावजूद, पैसे की तंगी के कारण वे तंगहाल जीवन बिता रहे थे।

Big shock to Punjabi music industry, this famous singer said goodbye to the world