जालंधर: जालंधर में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, नगर निगम भोगपुर प्रधान के चुनाव से पहले आप पार्टी ने कांग्रेस के जीते हुए 6 नेताओं को आप पार्टी में शामिल कर लिया है। कांग्रेस के 6 नेताओं को पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने पार्टी में शामिल करवाया है।
बता दें कि इस चुनाव में 13 वार्डों में कांग्रेस के 8 नेताओं ने जीत हासिल की थी, जबकि आप पार्टी की ओर से 5 नेताओं ने जीत हासिल की थी। अब 6 नेताओं के आप पार्टी में शामिल होने के बाद जल्द आम आदमी पार्टी प्रधान के नाम का ऐलान कर सकती है।
View this post on Instagram
Big setback to Congress in Jalandhar