You are currently viewing बड़ी खबर: पैसेंजर ट्रेन में जिलेटिन की 100 छड़ें, 350 डिटोनेटर बरामद, मचा हड़कंप- महिला यात्री गिरफ्तार

बड़ी खबर: पैसेंजर ट्रेन में जिलेटिन की 100 छड़ें, 350 डिटोनेटर बरामद, मचा हड़कंप- महिला यात्री गिरफ्तार

कोझीकोड: केरल के कोझीकोड रेलवे स्टेशन पर चेन्नई मंगलापुरम एक्सप्रेस-02685 से विस्फोटक का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। रेलवे सुरक्षा बलों ने ट्रेन से 100 से ज्यादा जिलेटिन की छड़ें और 350 डिटोनेटर जब्त किए हैं। इस मामले में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।

ट्रेन में विस्फोटक मिलने के बाद एक संदिग्ध महिला यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो कि तमिलनाडु की बताई जा रही है। महिला की सीट के नीचे से विस्फोटक बरामद किया गया है। जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उधर, महिला ने स्वीकार किया कि वह कुआं खोदने के मकसद से जिलेटिन की छड़ें लेकर आई थी।