You are currently viewing अमेरिका में बड़ी वारदात, पंजाबी कारोबारी नवीन सिंह की गोली मारकर हत्या

अमेरिका में बड़ी वारदात, पंजाबी कारोबारी नवीन सिंह की गोली मारकर हत्या

कपूरथला: अमेरिका से एक दुखद खबर आई है, जहां शिकागो में एक पंजाबी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नवीन सिंह (50) के रूप में हुई है, जो कूका तलवंडी (कपूरथला) निवासी शिंगारा सिंह का बेटा था। बताया जा रहा है कि नवीन के अमेरिका में कई स्टोर हैं। यह घटना उस समय हुई जब कारोबारी नवीन सिंह देर रात अपने स्टोर को बंद करके घर जा रहा था। इस दौरान उसे एक अमेरिकी मूल के व्यक्ति ने गोली मार दी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अवतार सिंह मुल्तानी ने बताया कि नवीन सिंह पिछले 35 साल से अपने परिवार के साथ अमेरिका के शिकागो में रह रहे थे और वहां उनके स्टोर थे। उन्होंने कहा कि बीती रात करीब 10:30 बजे नवीन सिंह स्टोर बंद करने की तैयारी कर रहे थे और घर जाने वाले थे।

इसी दौरान एक अमेरिकी मूल का एक व्यक्ति सामान लेने आया। किसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद उस व्यक्ति ने नवीन सिंह पर गोली चला दी। इस घटना में नवीन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमेरिकी पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और स्टोर को सील कर दिया है।

 

Big incident in America Punjabi businessman Naveen Singh shot dead