You are currently viewing जालंधर में मोहिंदर भगत ने कांग्रेस को दिया झटका, योगेश मल्होत्रा ने साथियों संग थामा भाजपा का दामन

जालंधर में मोहिंदर भगत ने कांग्रेस को दिया झटका, योगेश मल्होत्रा ने साथियों संग थामा भाजपा का दामन

जालंधर: जालंधर में मोहिंदर भगत ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी के करीबी योगेश मल्होत्रा और उनकी पत्नी व पूर्व पार्षद सुनंदा मल्होत्रा ने साथियों संग भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें, योगेश मल्होत्रा ने अपनी पत्नी सुनंदा मल्होत्रा को कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़वाया था और अब अचानक से उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुशील शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी की अध्यक्षता में योगेश मल्होत्रा और पूर्व पार्षद सुनंदा मल्होत्रा ने साथियों सहित भाजपा का दामन थामा है।

Big blow to Congress in Jalandhar Yogesh Malhotra a close aide of Rajinder Berry joins BJP