You are currently viewing किसान संघ का बड़ा ऐलान, इस दिन केंद्र सरकार के खिलाफ करेंगे देश व्यापी आंदोलन

किसान संघ का बड़ा ऐलान, इस दिन केंद्र सरकार के खिलाफ करेंगे देश व्यापी आंदोलन

शिमला: भारतीय किसान संघ ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुये 8 सितंबर को देश में एक दिन का आंदोलन करने का फैसला किया है। यह जानकारी हिमाचल भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोमदेव शर्मा ने शुक्रवार को यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से नुकसान हो रहा है। किसानों को उनकी लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

शर्मा ने कहा कि किसानों को उनकी फसल के सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है जिससे किसान घाटे में जा रहा है। किसानों की हालत बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि एक एक्ट बनना चाहिए जिसमें रेट तय होना चाहिए जिससे किसानों को उनका न्यूनतम समर्थम मूल्य मिले जिससे किसानों को नुकसान न हो और यदि कोई इससे नीचे खरीदता है तो एक्ट के तहत उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उनके अनुसार वर्तमान में चाहे बागवान हो या किसान सबको न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। कई राज्य में स्थिति बेहतर है लेकिन अधिकतर किसानों को नुकसान ही हो रहा है। अब किसानों पर हो रहा अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो भारतीय किसान संघ एक बड़ा आंदोलन केंद्र सरकार के खिलाफ शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों को संशोधित कर लागू करना चाहिए। शर्मा ने कहा कि किसानों की दशा सुधारने तथा उन्हें उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से किसान संघ 8 सितंबर को पूरे देश में 555 जिलों में प्रदर्शन करेगा और उपायुक्तों के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सोपेंगे।

Big announcement of farmers union, on this day country wide agitation will be held against central government