You are currently viewing जालंधर: लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे चार पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, SSP नवीन सिंगला ने किया बर्खास्त

जालंधर: लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे चार पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, SSP नवीन सिंगला ने किया बर्खास्त

जालंधर: लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 4 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई जालंधर देहात के एसएसपी नवीन सिंगला द्वारा की गई है। जानकारी के अनुसार, एक पुलिसकर्मी बिना बताए बार-बार गैरहाजिर हो रहा था। वहीं, बाकी 2 पुलिसकर्मियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जब विभागीय जांच शुरू की गई तो कोई भी जांच में शामिल नहीं हुआ। इसके बाद अनुशासनहीनता मानते हुए चारों ही पुलिसकर्मियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।

हेड कांस्टेबल लखविंदर सिंह बार-बार गैरहाजिर रहने का आदी है। पहले वह 4 महीने से ज्यादा वक्त गैरहाजिर रहा। अब 25 जून से गैरहाजिर चल रहा है। उस पर पहले भी कार्रवाई हुई लेकिन वो नहीं सुधरा। वहीं, सिपाही अमनदीप सिंह के खिलाफ बटाला के थाना सिविल लाइन में चोरी का केस दर्ज हुआ है। 23 अक्टूबर 2020 को केस दर्ज होने के बाद वो अदालत में पेश हो चुका है। वह एक साल 2 महीने व 16 दिन से ड्यूटी पर नहीं आया। उधर, सिपाही गगनदीप सिंह के खिलाफ गुरदासपुर के थाना सदर में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। वह 10 महीने व 25 दिन से ड्यूटी से गैरहाजिर है।

सिपाही यादविंदर सिंह बिना किसी सूचना या अनुमति के साल भर पहले कनाडा चला गया था। वह अब वहीं रह रहा है। यादविंदर सिंह बीते 1 साल 16 दिन से ड्यूटी से गैरहाजिर था। एसएसपी नवीन सिंगला ने कहा कि अनुशासन तोड़ने और लापरवाही बरतने वाले हर कर्मचारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Big action on four policemen who have been absent for a long time, SSP Naveen Singla sacked