You are currently viewing फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने इस राज्य से 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने इस राज्य से 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फिरोज़पुर: पंजाब के फिरोज़पुर जिले में हुए ट्रिपल हत्या कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में शामिल सात आरोपियों को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन आरोपियों को औरंगाबाद से फिरोज़पुर लाने की तैयारी की जा रही है।

पिछले मंगलवार 3 सितंबर को दिनदहाड़े फिरोज़पुर शहर के अकालगढ़ गुरुद्वारे के सामने एक कार पर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। कार में सवार जसप्रीत कौर (24) पुत्री कुलदीप सिंह निवासी कमुआ वाली बस्ती (कंबोज नगर) की सिर में गोली लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दिलदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह और आकाशदीप सिंह पुत्र हरमेश सिंह निवासी बस्ती बागवाली की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि हरमनप्रीत सिंह पुत्र हरमेश सिंह और अनमोलदीप पुत्र गुरदीप सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना स्थल से लगभग 25 गोलियों के खोल बरामद हुए हैं, और कार में कई गोलियों के निशान पाए गए हैं। कार की सीटें खून से सनी हुई थीं।

Big action in Ferozepur triple murder case, police arrested 7 accused from this state