You are currently viewing सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, एक साथ 31 नक्सलियों को मार गिराया; 2 जवान भी शहीद

सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, एक साथ 31 नक्सलियों को मार गिराया; 2 जवान भी शहीद

बीजापुर: नक्सलवाद के खिलाफ जारी निर्णायक लड़ाई में सुरक्षाबलों को एक महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन में डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के जवानों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। दुर्भाग्यवश, इस मुठभेड़ में देश के दो वीर जवान भी शहीद हो गए और दो अन्य घायल हुए हैं।

यह हाल के समय में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसमें एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों का सफाया किया गया है। केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने का लक्ष्य रखा है और छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की यह सफलता उस दिशा में एक बड़ा कदम है।

जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ बीजापुर और नारायणपुर जिले की सीमा के पास हुई। दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई, जिसमें बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया गया। बस्तर रेंज के आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) पी. सुंदरराज ने बताया कि घटनास्थल से अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं और मारे गए नक्सलियों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। मुठभेड़ स्थल से स्वचालित हथियार भी बरामद हुए हैं।

Big action by security forces, 31 Naxalites killed at once