You are currently viewing देहरादून में बड़ा हादसा: मकान ढहने से दो परिवार मलबे में दबे, गर्भवती महिला समेत 3 लोगों की मौत, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें

देहरादून में बड़ा हादसा: मकान ढहने से दो परिवार मलबे में दबे, गर्भवती महिला समेत 3 लोगों की मौत, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें

 

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात देहरादून के चुक्खुवाला क्षेत्र के इंद्राकॉलोनी में मकान ढहने से घर में सो रहे दो परिवारों के सभी सदस्य मलबे में दब गए।

 

 

मकान ढहने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस, प्रशासन को सूचना दी गई।

 

 

 

 

घटना की सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अब तक एक गर्भवती महिला सहित तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। जबकि दो लोगों को जिंदा निकाला जा चुका है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि घर मे कुल 6 सदस्य थे। एक अन्य सदस्य को निकालने के प्रयास जारी रहा। मकान ढहने की वजह एक पुश्ता बना जो मकान के पीछे की तरफ बना हुआ था। उस पुश्ते के गिरने से मकान ढह गया।

 

 

 

 

घायलों को 108 सेवा के जरिये अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

◆ शुगर की 5 वर्षों से खा रहे थे दवाई. ” i Coffee☕ ” पीने से 20 दिन में छूट गई मेडिसिन, हुआ बड़ा लाभ

☕कई वैज्ञानिकों व डॉक्टरों द्वारा तैयार की गई 100% आयुर्वेदिक i Coffee से शुगर की भयंकर बीमारी से मिला आराम -NO Side Effect – Video देखें-