You are currently viewing फरवरी में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

फरवरी में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: हर महीने की तरह फरवरी 2022 में भी बैंकों में कई दिनों तक छुट्टियां होंगी। ऐसे में अगर आपको बैंक का कोई भी काम निपटाना है तो अपने घर से निकलने से पहले जान लें कि अगले महीने कब और किस दिन बैंक बंद रहेंगे। फरवरी में बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे। पहली बैंक की छुट्टी 2 फरवरी को होगी। इन 12 छुट्टियों में शनिवार और रविवार व अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टी भी शामिल है।

आइए जानते हैं किस-किस दिन बैंक बंद होंगे –

तारीख राज्य अवसर
2 फरवरी 2022 गंगटोक
सोनम लोचर
5 फरवरी 2022 अगरताला, भुवनेश्वर और कोलकाता
सरस्वती पूजा (श्री पंचमी)/ बसंत पंचमी
6 फरवरी 2022 सभी राज्य रविवार
12 फरवरी 2022 सभी राज्य दूसरा शनिवार
13 फरवरी 2022 सभी राज्य रविवार
15 फरवरी 2022 इंफाल, कानपुर और लखनऊ
मोहम्मद हजरत अली/ लुई-नगई-नी का जन्मदिन
16 फरवरी 2022 चंडीगढ़
गुरु रवि दास जी का जन्मदिन
18 फरवरी 2022 कोलकाता
डोलजात्रा
19 फरवरी 2022 बेलापुर, मुंबई और नागपुर
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
20 फरवरी 2022 सभी राज्य रविवार
26 फरवरी 2022 सभी राज्य चौथा शनिवार
27 फरवरी 2022 सभी राज्य रविवार