You are currently viewing अक्टूबर में शुक्रवार से 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अक्टूबर में शुक्रवार से 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: अक्टूबर के शेष 16 दिनों में दशहरा समेत में कई सारे त्योहार आ रहे हैं। इस कारण से देश के अलग-अलग शहरों में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। जान लीजिए कौनसी तारीख को बैंक रहेंगे बंद-

15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशरा / विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद।
16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद।
17 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
18 अक्टूबर-कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद।
19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद / ईद-ए-मिलादुन्नबी / मिलाद-ए-शरीफ / बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।
20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद।
22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।
23 अक्टूबर- शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)।
24 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
26 अक्टूबर-विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।
31 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

Banks will be closed for 11 days from Friday in October, see full list of holidays