You are currently viewing अरविंद केजरीवाल के हाथ में ही रहेगी आम आदमी पार्टी की कमान, लगातार तीसरी बार चुने गए राष्ट्रीय संयोजक

अरविंद केजरीवाल के हाथ में ही रहेगी आम आदमी पार्टी की कमान, लगातार तीसरी बार चुने गए राष्ट्रीय संयोजक

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तीसरी बार आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए है। रविवार को ‘आप’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर केजरीवाल के नाम पर मुहर लगी। इसके अलावा पार्टी नेता पंकज गुप्ता फिर से राष्ट्रीय सचिव और एनडी गुप्ता को फिर से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया है। अरविंद केजरीवाल अब अगले 5 साल तक आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक होंगे।

अप्रैल 2016 में केजरीवाल दूसरी बार पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए थे। राष्ट्रीय संयोजक के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने 3 साल तक पार्टी की सेवा की, लेकिन 2019 में लोकसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए अरविंद केजरीवाल का कार्यकाल 2020 तक बढ़ा दिया गया।

आप ने अगले साल कई राज्‍यों में होने चुनाव को देखते हुए सीएम केजरीवाल को राष्‍ट्रीय संयोजक बनाकर उनकी छवि को भुनाने का दांव चला है। इससे पहले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अजय कोठियाल, पंजाब के लोकसभा सांसद भगवंत मान, गुजरात के नेता ईशुदान गढ़वी और गोपाल इटालिया भी कार्यकारी निकाय के लिए चुने गए।

 

Arvind Kejriwal re-elected AAP’s national convener