नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन की अटकलें जोर पकड़ रही थीं, लेकिन अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन खबरों का खंडन किया है। केजरीवाल ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है और आम आदमी पार्टी इस चुनाव को अपने दम पर लड़ेगी।
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बयान जारी करते हुए कहा, दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ा जाएगा। कांग्रेस के साथ किसी भी प्रकार के गठबंधन की संभावना नहीं है। इस बयान के साथ ही उन्होंने गठबंधन की सभी अफवाहों को खारिज करते हुए AAP के चुनावी रणनीति को स्पष्ट कर दिया है।
इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन की संभावना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन के लिए सहमति अंतिम चरण में पहुंच गई थी। चर्चा के अनुसार, कांग्रेस को 15 सीटें देने का प्रस्ताव था, जबकि इंडिया गठबंधन के अन्य सदस्यों को 1-2 सीटें मिल सकती थीं और बाकी सीटें आम आदमी पार्टी को दी जानी थीं।
दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेताओं की एक बैठक भी हुई थी, जिससे यह कयास लगाए जाने लगे थे कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता है।
View this post on Instagram
Arvind Kejriwal gave a big blow to Congress, made this big announcement regarding the assembly elections