You are currently viewing एक और झटका: LPG के बाद अब CNG और PNG के भी दाम बढ़े, नई दरें आज से लागू

एक और झटका: LPG के बाद अब CNG और PNG के भी दाम बढ़े, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली: CNG PNG Rates Hike: पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर के बाद अब दिल्ली में CNG, PNG के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। CNG की कीमतों में 90 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। Indraprastha Gas Limited (IGL) की ओर से ट्टवीट करके ये जानकारी दी गई है।

दिल्ली में CNG, PNG महंगी हुई
IGL की ओर से बताया गया है कि दिल्ली में CNG गैसे के दाम 43.40/किलोग्राम से बढ़ाकर 44.30/किलोग्राम कर दिए गए हैं। बढ़े हुए दाम 8 जुलाई, 2021 यानी कि आज से ही लागू हो जाएंगे। PNG के कीमतों में भी इजाफा किया गया है। दिल्ली में घरेलू PNG के दाम 28.41/SCM से बढ़ाकर 29.66/SCM रुपये कर दिए गए हैं।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा में भी बढ़े दाम
दिल्ली के अलावा CNG के दाम नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी बढ़ाए गए हैं। यहां CNG की कीमतें 49.08/ किलोग्राम से बढ़ाकर 49.98/किलोग्राम कर दी गईं हैं। जबकि घरेलू PNG के दाम बढ़ाकर 29.61/SCM कर दिया गया है। पहले घरेलू PNG का रेट इन शहरों में 28.36/SCM था।

Another setback: After LPG, now the prices of CNG and PNG also increased, new rates applicable from today