You are currently viewing रूस-यूक्रेन में जारी संघर्ष के बीच एक और भारतीय छात्र को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

रूस-यूक्रेन में जारी संघर्ष के बीच एक और भारतीय छात्र को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन में जारी संघर्ष के बीच एक भारतीय छात्र को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के राज्य मंत्री (MoS) जनरल वीके सिंह ने एएनआई को यह जानकारी दी है। कुछ दिनों पहले ही गोली लगने से एक भारतीय छात्र की मौत हुई थी।

वीके सिंह ने बताया, कीव के एक छात्र को गोली लगने की सूचना मिली है। उसे तुरंत कीव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” उन्होंने कहा, “भारतीय दूतावास ने पहले ही प्राथमिकता से इस बात को साफ कर दिया था कि सभी को कीव छोड़ देना चाहिए। युद्ध की स्थिति में बंदूक की गोली किसी के धर्म और राष्ट्रीयता को नहीं देखती है।

Another Indian student shot, hospitalized amid ongoing Russia-Ukraine conflict