इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक साथ 30 लोगों ने धर्म परिवर्तन किया है। सामूहिक धर्म परिवर्तन का आयोजन स्थानीय खजराना गणेश मंदिर में हुआ। इसके लिए विधि-विधान से गणेश मंदिर में पूजा पाठ किया गया। धर्म परिवर्तन करने वाले मुसलमानों ने कहा कि वो सनातन धर्म से प्रभावित होकर हिंदू धर्म अपना रहे हैं।
कानूनन धर्मांतरण के लिए इन लोगों ने इंदौर कलेक्टोरेट में आवेदन भी दिया था। इसके बाद यह आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के प्रमुख संतोष शर्मा ने कहा कि धर्मांतरण कर रहे सभी लोगों की घर वापसी हो रही है। मुस्लिम धर्म छोड़ इन्होंने हिंदू धर्म अपनाया है।
यहां बता दें कि रोहित पहले हिंदू ही था। उसने कुछ समय पहले ही मुस्लिम धर्म अपनाया था। अब उसकी घर वापसी हुई है। आज हिंदू धर्म अपनाने वाले लोगों में इंदौर के साथ कई आसपास के शहरों के लोग शामिल हैं। इंदौर के सबसे अधिक एक दर्जन लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया है। इनमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं।
After proper rituals and rituals, 30 Muslim families returned home and adopted Sanatan Dharma