जालंधर: प्यार को परवान चढ़ने से खुद इंसान की बनाई सरहदें भी नहीं रोक पातीं। तीन साल के प्रयास के बाद पाकिस्तान की शमियाला भी इन्हीं सरहदों को लांघकर भारत की सरजमीं पर पहुंची हैं। जालंधर के कमल कल्याण के साथ 10 जुलाई को शमियाला की शादी संपन्न हुई।
शमियाला शादी के लिए अपने परिवार के साथ पाकिस्तान से भारत आ गई है। भारत सरकार ने भी दोनों के रिश्ते पर उदारता दिखाते हुए शमियाला और उसके परिवार को 45 दिन का वीजा दिया है। दोनों परिवारों ने शादी की रस्में निभाईं और विधि-विधान से शादी संपन्न कराई। शमियाला खुश है कि वह सारे बंधन पार करके भारत की बहू बन गई है।
वहीं शमियाला पांच साल तक शादी करने के लिए भारत नहीं आ सकी, क्योंकि कोरोना के चलते वीजा नहीं मिल रहा था। पिछले कुछ दिनों में उसको अपने परिवार के साथ 45 दिनों के लिए भारत आने का वीजा दिया गया है। इस मौके पर लड़का और लड़की का परिवार काफी खुश नजर आया। लंबे इंतजार के बाद हुई शादी से दोनों परिवार खुश हैं।
लड़के के पिता ओम प्रकाश ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी हो रही है कि घर में बहू का आगमन हुआ है। खुशियों का मौका है। वहीं लड़की के भाई वाजिद गिल ने कहा कि शमियाला और कमल पिछले 5 साल से एक दूसरे को जानते है और वीडियो कॉल पर उनकी बात होती थी।
After crossing the border to get married, after waiting for five years, she finally became the bride of a young man from Jalandhar, a Pakistani girl