You are currently viewing PLN की ख़बर के बाद JDA ने गाड़ दिया आप नेता की कॉलोनी में चेतावनी बोर्ड. प्लाट खरीदने से पहले पढ़ लें ये Warning.

PLN की ख़बर के बाद JDA ने गाड़ दिया आप नेता की कॉलोनी में चेतावनी बोर्ड. प्लाट खरीदने से पहले पढ़ लें ये Warning.

 

जालंधर( अमन बग्गा) जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी (जेडीए) के असिस्टेंट चीफ एडमिनिस्ट्रेटर (एसीए) अनुपम कलेर के निर्देशों पर SDO अभिषेक ढल्ल समेत कई JDA अधिकारी एक के बाद एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे है। अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल बिछाने वाले कॉलोनाइजरो में ACA अनुपम कलेर के सख्त ACTION से हड़कंप मच गया है।

PLN की खबर का असर

वही PLN की खबर के बाद जैसे ही ACA अनुपम कलेर को आप नेता द्वारा गांव कानपुर में काटी गई अवैध कॉलोनी के बारें में जानकारी मिली तो उन्होंने बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉलोनी की जमीन पर चेतावनी बोर्ड लगवा दिया है। 

इस चेतावनी बोर्ड पर सख्त चेतावनी में लिखा गया है कि यह अवैध कॉलोनी है इस कॉलोनी में प्लाट खरीदना और बेचना गैर कानूनी है। नियमों की पालना न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है।