जालंधर(अमन बग्गा ):–जालंधर-फगवाड़ा GT रोड KFC के पास भयानक एक्सीडेंट में जम्मू के मुस्लिम युवक की मौत हो गई है। दरअसल KFC के नजदीक एक ट्राला (PB.06.L2586) कल रात से ख़राब खड़ा था। इसी दौरान 2 बाइक सवार लड़के तेज़ रफ़्तार से फगवाड़ा से जालंधर की तरफ आ रहे थे ट्राले से टकरा गए।
दुर्घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और दोनों लड़को को जोहल हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया।
जोहल हॉस्पिटल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने 1 लड़के को मृत्यु घोषित कर दिया गया। उसका नाम Attaullah बताया जा रहा है। जो की Continental group of institutes में B-tech (civIL) का स्टूडेंट था। और जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। दूसरे लड़के का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।