जालंधर: पंजाब में पड़ रही भीषण ठंड ने एक और जान ले ली है। जालंधर शहर के राम नगर के पास गुरुशाला में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत ठंड लगने से हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया।
मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
पंजाब में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। कई जिलों में बारिश और कोहरे की भी चेतावनी जारी की गई है।
View this post on Instagram
accident-became-fatal-in-jalandhar-40-year-old-man-lost-his-life